नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-12 वर्षों से पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करने वाले कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक जीत है। पुरानी पेंशन पाने की उम्मीदों को पंख लग गए हैं और लाखों कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग का सपना साकार होने जा रहा है। यह बात कही है पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश और भारत के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगभग 12 वर्षों से संघर्ष करते आ रहे हैं।आज उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है जिससे हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मायाराम शर्मा ने उम्मीद जताई है कि पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव पास किया जाएगा। बता दें, कांग्रेस ने प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का वायदा किया है। ऐसे में अगर कांग्रेस पुरानी पेंशन बहाल करती है तो राज्य के लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22