Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों को भोजन के साथ कीड़े परोसे जा रहे हैं
    सिरमौर

    मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों को भोजन के साथ कीड़े परोसे जा रहे हैं

    By Himachal VartaDecember 13, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर मुख्यालय नाहन के डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में बड़ी  लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में स्वस्थ होने की उम्मीद में भर्ती मरीजों को ऐसा खाना परोसा जा रहा है, जिससे स्वस्थ व्यक्ति भी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। मामला मेडिकल कॉलेज की मेस से जुड़ा है।अस्पताल के आर्थो वार्ड में उपचाराधीन मरीज ने बताया कि रविवार दोपहर उसे मेस से खाना मिला था, इसमें साफ़ साफ़ कीड़े नजर आ रहे थे। गिरिपार के चड़ेऊ के रहने वाले मरीज के तीमारदार सुनील ने इसकी शिकायत ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और चिकित्सक को दी। उपचाराधीन मरीजों में हड़कंप मच गया व मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेस कर्मचरियों व व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने लगे। कॉलेज प्रशासन ने मेस कर्मचारियों को फटकार लगाकर इतिश्री कर ली। चूंकि मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन खाने में कीड़े होने के आरोप से साफ़ मुकर सकता था लिहाजा मरीज के तीमारदार ने 27 सेकंड का वीडियो भी बना लिया।जानकारी देते हुए मेस प्रभारी राहुल ने मीडिया को बताया कि मरीजों को खाना परख कर दिया जा रहा है। न्यूट्री सोयाबीन में कीड़े निकले है, जो पैकिंग सामग्री है। सामान की सप्लाई आती है। उन्होंने बताया कि मरीजों को पूरी तरह से जांच करके ही खाना परोसा जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कक्कड़ ने मीडिया के सवाल पर बताया कि कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए है

    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.