नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव ने प्रशासन के माध्यम से नाहन में चलाई जा रही राईजिंग सिरमौर क्लासिस हेतु गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि राईजिंग सिरमौर क्लासिस के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए प्रसिद्ध ‘‘बायजूज कोचिंग इंस्टीच्यूट’ द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाईजा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत अब विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें उनसे मात्र तीन सौ रुपए सिक्योरटी के रूप में लिए जाएगें तथा तीन पुस्तकें एक माह के लिए पढ़ने के लिये प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इन क्लासिस के विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा निगरानी के लिए सीसी टीवी कैमरे भी लगवाए जा रहे है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और ‘‘बाईजूज’’ के बीच एग्रीमेंट किया है। कोचिंग इंस्टीच्यूट द्वारा इच्छुक विद्यार्थियों को तीन सालों तक निशुल्क ऑन-लाईन और ऑफ लाईन कोचिंग दी जा रही है।इस बैठक में गठित समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3