
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- तीन दिवसीय संस्कार शिक्षा श्री हरि कथा प्रचार प्रसार अभियान के अंतर्गत ग्राम मडोली, संच संगडाह, अंचल श्री रेणुका, भाग सिरमौर, संभाग प्रांत दक्षिण हिमाचल, मे देश में राम राज्य लाने वह संस्कारित अनूशाशित बनाने के लिए। साप्ताहिक सत्संग, राम चरित मानस मे आधारित, श्री राम कथा, रथ उत्सव किया जाता है।इसके साथ साथ संगठन एकल अभियान प्राथमिक, शिक्षा आरोग्य, ग्राम स्वराज मंच, ग्राम उत्थान, संस्कार, गाव से लेकर शहर, जिला, परदेश राज्य, वह देश को शिक्षित संस्कारित, अनुशासित, स्वावलंबी, बनाने के लिये बिडा उठाया है।बच्चे के अन्दर संस्कार देश भक्ति भावना जगाने, रासायनिक खेती को छोड़कर, जेविक खेती को बढ़ावा देना, रोग मुक्त के लिय आयुर्वेदिक चिजो को बढ़ावा देना, सरकारी जन कल्याणकारी योजना का लोगों तक पहुंचाना, खेलों को बढ़ावा देना, सत्संग राम कथा, रथ राम जी का हर गांव तक राम जी के दर्शन करवाना।कथा आयोजन समिति, कार्यकर्ता, भाग व्यास कथाकार ऊषा शर्मा, संच अध्यक्ष हीरापाल अंचल अभियान प्रमुख संदीप राणा, अंचल टोली, महिला समिति रुचि देवी वह ग्राम समिति, आचार्य मीरा देवी, आदि सेंकड़ों लोग मौजूद रहे
।