नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया जब देश के नामी इस्पात उद्योग एचएम स्टील का एक बड़ा शेड धराशाई होकर गिर पड़ा। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन उद्योग को करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के त्रिलोकपुर मार्ग पर स्थित एचएम स्टील उद्योग में बिजली नहीं थी। इस दौरान कोई भी कर्मचारी शेड के भीतर काम नहीं कर रहा था। अचानक ही उद्योग का एक बड़ा शेड अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि शेड के गिरने से उद्योग के किसी कर्मचारी और मजदूर को चोट नहीं लगी ना ही किसी प्रकार का नुकसान हुआ। उद्योग के प्रबंधक सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि उद्योग का शेड गिरने से करीब डेढ़ करोड़ के आसपास का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि क्योंकि उस दौरान बिजली बंद थी ऐसे में कोई भी मजदूर और कर्मचारी सेड के अंदर काम नहीं कर रहा था । सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि शेड के गिरने के क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Wednesday, June 10
