पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक किशोर को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हुआ है। पुलिस को दी गई शिकायत में कुमारी प्रीती देवी पुत्री महिपाल निवासी रामपुर जिला सहारनपुर ने बताया कि वह लेबोरेट कम्पनी मे कार्यरत है और नारीवाला मे अपने परिवार के साथ रहती है।उसने बताया कि वह अपने भतीजे प्रियांश के साथ अपनी बहन के घर गई थी। यहाँ से जब वह वापिस लौट रहे थे तो लक्की ढाबा नारी वाला के सामने ही सड़क किनारे खड़े हो गए। इस दौरान यहाँ राजबन की तरफ से आई एक बाइक ने प्रिंयाश को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से प्रिंयाश को सिर व बाजु पर गंभीर चोटे लगी।पीड़िता ने बताया कि आरोपी बाइक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि हादसा बाइक चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण पेश आया है। वहीं पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21