नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला मुख्यालय नाहन के रूखरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी वितरित की गई। बता दे, यह स्वास्थ्य शिविर प्रयास संस्था द्वारा सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत लगाए जा रहे है। इस शिविर में 44 लोगों की जांच की गई और मरीजों को दवाइयां भी मुफ्त दी गई।इसके साथ ही इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के ब्लड टेस्ट भी किए गए। शिविर में डॉक्टर चेष्टा ठाकुर के साथ मिलकर स्टाफ नर्स नीलम और लैब टेक्नीशियन रितिका शर्मा एवं विशाल ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य शिविर के प्रभारी डॉ एस के सबलोक ने बताया कि गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है।ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा निरंतर ग्राम स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है। बताया कि 15 व 16 दिसंबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय नाहन के मझोली और जब्बल का बाग में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर हर ग्राम केंद्र में किए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18