नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) : – उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला द्वारा चलाए जा रहे छात्रों के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं के तहत राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में बीए तृतीय वर्ष के छात्रों को एड ओन कोर्स के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो आगामी 6 माह तक चलेगा।महाविद्यालय में वीरवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर देवराज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के अलावा रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 60 छात्र परीक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा इन्हें प्रशिक्षण संबंधित पुस्तकें भी प्रदान की गई।कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर जगदीश तथा प्रशिक्षक बलवंत राणा ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए बहुत सहायक साबित होगा। जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा। इसके अलावा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत छात्रों को रोजगार प्राप्त करने में यह कार्यक्रम सहायक साबित होगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
