Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले 25 उप-स्वास्थ्य केंद्रों में से 18 पर लटके ताले
    सिरमौर

    स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले 25 उप-स्वास्थ्य केंद्रों में से 18 पर लटके ताले

    By Himachal VartaDecember 16, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाएं ना के बराबर चल रही है। किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में पूरा स्टाफ नहीं है जिस कारण क्षेत्र की जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत आने वाले 25 उप- स्वास्थ्य केंद्रों में से 18 पर ताले लटके हुए हैं जिस कारण उस क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य राम भरोसे चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के दावे यहां पर खोखले साबित हो रहे हैं जिसका जीवंत उदाहरण स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में देखने को मिलता है।क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ ध्यान न दिए  जाने के मुद्दे पर क्षेत्र के कांग्रेस नेता इससे पूर्व भाजपा सरकार को कोसते रहते थे। अब देखना है कि अपनी सरकार आने के उपरांत कितने रिक्त पदों की भरपाई की जाएगी। गौरतलब है कि करीब एक लाख की आबादी वाले स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में मौजूद 25 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में से 18 में एक भी स्वास्थ्य कर्मी न होने के चलते लंबे समय से ताले लटके हुए हैं। सब सेंटरों में 50 महिला एवं पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता है। लेकिन मौजूदा समय में मात्र 7 हेल्थ वर्कर में तीन महिला व 4 पुरुष स्वास्थ्य कर्मी इन बदहाल सब सेंटरों में सेवाएं दे रहे हैं।दूरदराज के 18 स्वास्थ्य उप- केंद्रों में हेल्थ वर्कर ना होने के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें मामूली सी बीमारी होने पर कई किलोमीटर दूर पीएचसी व सीएचसी में जाना पड़ रहा है।इस प्रकार समूचे स्वास्थ्य खंड में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमराई हुई है जिसका खामियाजा क्षेत्र की भोली- भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को इन सभी बातों की याद चुनाव के दौरान हीं आती है तथा इस दौरान ही एक दूसरे पर खूब आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहता है। लेकिन इसके उपरांत यह सारी बातें एवं आरोपों को भूल जाते  है।इस संदर्भ में खंड स्वास्थ्य अधिकारी अतुल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पड़े पदों बारे सूचना हर मासिक बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को दी जाती है लेकिन रिक्त पदों की भरपाई प्रदेश सरकार पर निर्भर करती है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.