नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है। मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव डाण्डा डाक घर डान्डा आन्ज तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि, बीती शाम उसका छोटा भाई धर्म सिंह अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मुडा लेकर मेहमानी मे गया था। इस दौरान उसका भाई यशवंत सिंह के साथ घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। धर्म सिंह आगे चल रहा था जबकि यशवंत सिंह अपनी बन्दूक को कन्धे पर लटका कर पीछे चल रहा था।इसी दौरान यशवंत सिंह का पैर फिसल गया और उसके कन्धे पर लटकी बन्दूक नीचे गिर गई जिस कारण बन्दूक से गोली चल गई। गोली आगे चल रहे इसके छोटे भाई धर्म सिह की बाई टांग के घुटने के पीछे लग गई जिससे वह घायल हो गया।जिसके बाद पीड़ित को आनन-फानन में उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वही पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
Breakng
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
Tuesday, July 21
