Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दशमेश रोटी बैंक ने 40 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
    सिरमौर

    दशमेश रोटी बैंक ने 40 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

    By Himachal VartaDecember 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    दशमेश रोटी बैंक ने 40 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशननाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- समाज सेवा में अग्रणी दशमेश सेवा सोसायटी नाहन द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक ने जरुरतमन्द परिवारों की मदद को लेकर हाथ बढ़ाएं है। आज नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश स्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक नेदिव्यांग, विधवा महिलाओं समेत 40 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया है। यह कार्य पिछले करीब 5 सालों से निरंतर जारी है। प्रत्येक माह दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक पिछले करीब 5 सालों से लगातार जरूरतमंद निर्धन दिव्यांगए विधवा व कुपोषण  का शिकार हुए बच्चों समेत जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुंचाने का कार्य कर रहा है।  उन्होंने बताया कि आज नाहन में करीब 40 परिवार को महीने भर का राशन उपलब्ध करवाया गया हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन में आने का मुख्य मकसद समाज सेवा है। अगर भगवान की प्राप्ति चाहते हैं तो सभी को ऐसे निर्धन जरूरतमंद परिवारों की आगे बढ़कर मदद करनी चाहिए क्योंकि हमें भगवान इन्हीं जरूरतमंद लोगों में मिलते हैं।  भगवान के बनाए लोगों की हर संभव मदद करने पर ही भगवान की खुशी हम लोग प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि दशमेश रोटी बैंक पिछले 5 सालों से लगातार जरूरतमंद व गरीब परिवारों को मद्द पहुंचा रहा है। कोविड काल में भी दशमेश रोटी बैंक ने समाज सेवा में आग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज सेवा में अहम रोल अदा किया था। इसी कड़ी में दशमेश रोटी बैंक ने आज नाहन में जरूरतमंद परिवारों को मद्द पहुंचाते हुए राशन वितरित किया है। इस अवसर पर अरविंद्र सिंह, मनिंद्र सिंह, रणधीर सिंह, सतिंद्र कौर, गुनीत कौर, जसबीर सिंह, हरप्रीत कौर, अतुल व दलीप सिंह उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.