Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस अधीक्षक ने एचआरटीसी नाहन डिपो को भेजा बिलों का भुगतान
    सिरमौर

    जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस अधीक्षक ने एचआरटीसी नाहन डिपो को भेजा बिलों का भुगतान

    By Himachal VartaDecember 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की 14वी. विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जिला निर्वाचन विभाग व जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक को चुनाव सेवाएं देने वाली निगम की बसों की अदायगी के बिल भेज दिए हैं। एचआरटीसी की ओर से जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 83 लाख 17 हजार रुपए का बिल भेजा गया है। जिला निर्वाचन विभाग को पोलिंग के लिए 89 बसों तथा मतगणना के लिए 4 बसों का बिल 52 लाख 58 हजार 629 रुपए का बिल भेजा है।जिला सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, पांवटा साहिब, श्रीरेणुकाजी व शिलाई में निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए वहां छोड़ने तथा वहां से वापस लाने के लिए निगम की बसों की सेवाएं ली गई थी। इसके अतिरिक्त नाहन एचआरटीसी डिपो ने जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक को उत्तराखंड के ऋषिकेश से नाहन आईटीबीपी के जवानों को लाने तथा उन्हें जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्र में छोड़ने तथा वहां से वापस चुनाव के बाद उत्तराखंड छोड़ने का बस किराया 30 लाख 58 हजार 432 रूपए मांगा है।आईटीबीपी के जवानों को जिला सिरमौर लाने तथा छोड़ने के लिए 42 बसों की सेवाएं ली गई थी। इसके अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लगने के बाद जिला में भाजपा तथा कांग्रेस ने रैलियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों नहीं लिया। यहां पर कांग्रेस और भाजपा ने जितनी भी रैलियां की, उनमें प्राइवेट बसों तथा निजी गाड़ियों का प्रयोग लोगों को लाने और छोड़ने के लिए किया गया।उधर, जब इस संदर्भ में हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय को 52.58 लाख तथा जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक को 30.58 लाख रूपए का बिल चुनाव में निगम की बस सेवाएं देने के रूप में भेजा गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.