Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स पांवटा साहिब में आयोजित होगीं
    सिरमौर

    राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स पांवटा साहिब में आयोजित होगीं

    By Himachal VartaDecember 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स पांवटा साहिब में आयोजित होगीं -मास्टरों स्पोट्र्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित

    पांवटासाहिब,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) : – मास्टरों स्पोट्र्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश  कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष   राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जनवरी 21-22 जनवरी 2023 को पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला मास्टर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शर्मा ने बताया किराज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित टीमों एवं खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोकि  2 से 5 फरवरी 2023 को हैदराबाद में होगी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न टीमों के लिए हिमाचल प्रदेश की टीमों का चयन भी इसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में पीसी भंडारी बास्केटबॉल, अर्जुन सिंह नागरा हॉकी, पंकज शर्मा बैडमिंटन, विजय यादव एथलेटिक्स, त्रिलोकनाथ सिंह वॉलीबॉल,महेंद्र सिंह राठौर कबड्डी एवं विनोद शंकर को फुटबॉल प्रतियोगिताओं के आयोजन का कन्वीनर नियुक्त किया गया। एथलेटिक्स के अलावा अन्य खेलों में भाग लेने वाली टीमों को 18 जनवरी 2023 तक अपनी टीम की एंट्री एवं एफीलिएशन  सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए 1000 रूपए प्रति खिलाड़ी एंट्री फ ी के रूप में देने होंगे। जिसमें एंट्री के साथ भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था भी संघ द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। शीघ्र ही अगले माह 21-22 जनवरी 2023 को पांवटा साहिब  में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का पूरा ब्यौरा मीडिया के  माध्यम से सूचित कर दिया जाएगाएजिसमें सभी खेलों के कन्वीनर और एंट्री एफीलिएशन  फीस के लिए अकाउंट नंबर आदि की जानकारी सांझा की जाएगी।महासचिव स्पोट्र्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में विशेष तौर पर विजय यादव महासचिव, त्रिलोकनाथ सिंह कोषाध्यक्ष, पीसी भंडारी, अर्जुन सिंह नागरा, महेंद्र सिंह राठौर,जगत सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, नवल किशोर अग्रवाल,अजय शर्मा, पंकज शर्मा एवं अनंत कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बैठक में शामिल हुए। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.