Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई क्षेत्र के कफोटा बाजार और आसपास क्षेत्र के लोग धूल मिट्टी से परेशान
    सिरमौर

    शिलाई क्षेत्र के कफोटा बाजार और आसपास क्षेत्र के लोग धूल मिट्टी से परेशान

    By Himachal VartaDecember 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई क्षेत्र के कफोटा बाजार और आसपास क्षेत्र के लोग धूल मिट्टी से परेशान 

    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास):- शिलाई क्षेत्र के कफोटा बाजार और आसपास क्षेत्र के लोग धूल मिट्टी से परेशान हैं। क्षेत्र में आजकल एनएच 707 के चौड़ीकारण का काम चल रहा है, मगर काम कर रही कंपनी यहां न मिट्टी का सही निस्तारण कर रही है न ही सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है। जिसकी वजह से दिन रात धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। सड़क के आसपास गांव और बाजारों में मिट्टी घुसती रहती है। धूल मिट्टी से सना पशु चारा खाने से पशु भी बीमार हो रहे हैं।वीओ- कफोटा और आसपास के क्षेत्रों के लोग आजकल धूल मिट्टी से खासे से परेशान हैं। यह धूल मिट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 707 से उड़कर घरों, दुकानों और घासनियों आदि में फैल रही है।दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है।जिसकी वजह से पहाड़ को काटा जा रहा है। कटिंग से निकलने वाली मिट्टी सड़कों पर वाहन चलने से उड़ने लगती है। यह मिट्टी कफोटा बाजार में दुकानों के साथ-साथ सड़क के आस-पास के गांव में घरों में घुसकर गंदगी फैला रही है। जबकि सड़क के दोनों तरफ घास नियमों में पशु चारा बुरी तरह से प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषित पशु चारे से पशुओं के बीमार होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि कटिंग के साथ नियम यह है कि सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि मिट्टी ना उड़े। मगर यहां काम कर रही कंपनी बेहद लापरवाह रवैया अपनाए हुए है। नियम के नाम पर यदा-कदा पानी छिड़ककर इतिश्री कर दी जाती है। जबकि धूल मिट्टी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। कंपनी और प्रशासन से बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोग बेहद परेशान हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि स्थानीय प्रशासन यहां सड़क का चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी को सख्त निर्देश दें और सड़क पर लगातार पानी छिड़का जाए ताकि लोगों को धूल मिट्टी से निजात मिले। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.