नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने खनन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है, साथ ही उनके संचालकों से 43,000 रुपए जुर्माना वसूला है। विभाग की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।दरअसल, वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि गिरी नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक खनन करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद परिक्षेत्र अधिकारी डॉ विनय कुमार के माध्यम से गठित टीम ने गिरी नदी में दबिश देकर मौके से दो ट्रैक्टरो को पकड़ा। दोनों वाहनों के संचालकों पर कुल 43,000 रुपये जुर्माना किया गया। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रिश ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3