Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बाल संरक्षण ईकाई द्वारा शमशेर स्कूल नाहन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन
    सिरमौर

    बाल संरक्षण ईकाई द्वारा शमशेर स्कूल नाहन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    By Himachal VartaDecember 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    बाल संरक्षण ईकाई द्वारा शमशेर स्कूल नाहन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला बाल संरक्षण ईकाई जिला सिरमौर की तरफ से राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेर नाहन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया lकार्यक्रम के शुरुआत में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति रमा रेटका ने सभी बच्चों को जिला बाल संरक्षण ईकाई का परिचय दिया व सभी बच्चो को शिक्षा के महत्व का समझाते हुए बच्चो को देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया और शिविर में  बताए जाने वाले सभी कानूनों पर अमल करने की भी हिदायत दी l ज़िला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर से संरक्षण अधिकारी श्रीमति संतोष कुमारी ने बाल संरक्षण ईकाई द्वारा संचालित फोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप, आफ्टर केयर, एडॉप्शन व गुड टच, बेड टच ओर चाइल्ड लेबर एक्ट 2016  के बारे में विस्तार से जानकारी दी वही जिला बाल संरक्षण ईकाई से काउंसलर प्रवीन अख़्तर ने बच्चो को चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006 के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी। ज़िला बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष श्री अभ्यकांत अग्रवाल जी ने पॉक्सो एक्ट 2012 व बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली के बारे में बताया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी नाहन से डीपीेओ अजय शर्मा  ने बच्चो को नशाखोरी से होने वाले नुकसान व नशे से  बचाओ के बारे में सभी लड़कों को जाकरूक किया l चाइल्ड हेल्प लाइन से सुरेश पाल ने बच्चों को चाइल्ड लाइन के कार्यों के बारे में बताया l राजकीय उच्च विद्यालय से  सुरेन्द्र शर्मा ने थे बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के अधिकार के एक्ट  2009  पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य रजनी ने इस जागरूकता शिविर को करवाने के लिए बाल संरक्षण ईकाई का आभार प्रकट किया व बच्चो को हिदायत दी की वो आज बताए गए सभी कानूनों का लाभ ले ओर इसका गलत इस्तेमाल न करे  यह सभी एक्ट आपकी सुरक्षा हेतु बनाए गए हैं इसका सदुपयोग करे l शिविर में मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर छवि ,बाल कल्याण समिति से सदस्या रजनी शर्मा ,खंड स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्ण राठौर, कुल 308 प्रतिभागियो ने भाग लिया

    l

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.