Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर प्रेस क्लब के ‘स्थापना दिवस’ पर कार्यक्रम का निर्णय
    सिरमौर

    सिरमौर प्रेस क्लब के ‘स्थापना दिवस’ पर कार्यक्रम का निर्णय

    By Himachal VartaDecember 20, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) : – सिरमौर प्रेस क्लब की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने की। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि आपातकालीन स्थिति में क्लब द्वारा सदस्य को 5 हजार रुपए की राशि तत्काल जारी की जा सकती है। इसके अलावा क्लब के हरेक सदस्य द्वारा मदद के लिए अंशदान के माध्यम से भी राशि एकत्रित की जा सकेगी। अध्यक्ष ने ये भी कहा कि जैसे ही क्लब द्वारा फंड रेज कर लिए जाएंगे, इसके बाद आर्थिक अनुदान की राशि को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा सकता है।
    बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 जनवरी 2023 को क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बाबत तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है। इस कमेटी में सूरत पुुंडीर, श्रीकांत अकेला व एडवोकेट जितेंद्र ठाकुर को शामिल किया गया है।
    क्लब के महासचिव सतीश शर्मा ने बताया कि सिरमौर प्रेस क्लब के पंजीकरण के बाद करीब 9 साल में ये पहला मौका है, जब स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बैठक में क्लब की फंड रेजिंग को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। महासचिव ने बताया कि बुधवार को क्लब का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त आरके गौतम से मुलाकात करेगा। इस दौरान उपायुक्त से क्लब के स्वीकृत बजट को जारी करने पर चर्चा की जाएगी।
    महासचिव ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर क्लब के एसोसिएट सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। अब तक क्लब के चार एसोसिएट सदस्य बनाए जा चुके हैं।
    उन्होंने बताया कि जल्द ही क्लब की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया जाएगा। इसमें उन सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही क्लब की परचेज कमेटी भी जल्द ही गठित कर दी जाएगी। उधर, सिरमौर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने विस्तार से क्लब द्वारा जुटाए गए फंड व खर्चों के लेखे-जोखे से क्लब को अवगत करवाया।
    बैठक में क्लब के करीब तीन दर्जन सदस्य मौजूद रहे। क्लब के पदाधिकारियों ने सदस्यों द्वारा पेश किए गए सुझावों पर भी विचार करने का आश्वासन दिया। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.