Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सिविल अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद भी बाहरी डॉक्टरों को बुलाकर ऊंचे दरों पर करवाया जा रहा इलाज
    स्वास्थ्य

    सिविल अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद भी बाहरी डॉक्टरों को बुलाकर ऊंचे दरों पर करवाया जा रहा इलाज

    By Himachal VartaDecember 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    सिविल अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद भी बाहरी डॉक्टरों को बुलाकर ऊंचे दरों पर करवाया जा रहा इलाज 

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद भी बाहरी डॉक्टरों को बुलाकर ऊंचे दरों पर मरीजों का इलाज करवाए जाने पर व्यवस्था परिवर्तन मंच ने आवाज उठाई है।जैसा कि व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब इकाई को विदित हुआ है कि सरकारी अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती मरीजों का बाहरी डॉक्टर्स को बुलाकर इलाज करवाया जा रहा है,जिससे यह प्रतीत हुआ है कि खुद की कमीशन के लिए डॉक्टर गरीबों को लूट रहे हैं।सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के दावे किए जाते हैं। वहां कुछ डॉक्टर 60,000 से भी अधिक राशि बाहरी डॉक्टर्स को बुलाकर उन्हें दिलवा रहे हैं, और उसी में अपनी कमीशन भी इकट्ठा करने में लगे हैं।ऐसा ही मामला सिविल अस्पताल में पाया गया है जो कि हड्डी रोग विशेषज्ञ से संबंधित बताया जा रहा है, यहां दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद भी सोलन व अन्य जिलों से महंगी दवाइयां मंगाई जा रही है जो कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हो रहा है इससे पहले भी करोड़ों रुपए की बंद पड़ी मशीन को ना चलाकर लाखों रुपए कमीशन प्रतिमाह डॉक्टर से इकट्ठी कर रहे हैं।निशुल्क दवाइयां गरीबों को नहीं दी जा रही है, सिविल अस्पताल में प्रतिदिन दर्जन मार्केटिंग रिप्रेजेंटेटिव अपनी दवाइयां बेचने के लिए पहुंचे होते हैं और डॉक्टर मरीजों से ज्यादा एमआर पर ध्यान देते हैं। ताकि उनकी कमीशन बनती रहे। व्यवस्था परिवर्तन मंच इस बात से भी इनकार नहीं कर सकता कि इसमें अस्पताल की मुखिया भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसकी क्षय में ऐसे कार्य हो रहे हैं।आपसे विनम्र आग्रह है कि 1 सप्ताह के भीतर इस बावत कार्यवाही करें वह इसके अलावा मंच व प्रशासन के बीच अल्ट्रासाउंड मशीन को चलाने के लिए हुए समझौते को लागू करें अन्यथा मंच को पुनः आंदोलन का ही रूप लेना पड़ेगा।व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब संयोजक सुनील चौधरी,अध्यक्ष अजय चौधरी, महासचिव शिवा, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र पाल, अमित कुमार, मयंक चौहान, अक्षय चौधरी उपस्थित रहे

    ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.