बदले की भावना से काम कर रही है कांग्रेस सरकार नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से काम किया जा रहा है और बड़ी संख्या में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए दफ्तर को बंद किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है।सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला के व नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई संस्थान जो जनता की सुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खोले थे उन्हें बंद करने का जोरदार सिलसिला चला हुआ है। बिंदल ने कहा कि पूर्व सरकार के समय में उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए और अब उन कार्यों को आगे बढ़ाना मौजूदा विधायक का काम है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित विधायक और सरकार का पहला तोहफा औद्योगिक क्षेत्र में पूर्व सरकार द्वारा खोली गई उप तहसील को बंद करने का मिला हैबिंदल ने कहा कि लोगों की मांग पर क्षेत्र में 5 नए पटवार सर्कल खोले गए थे मगर सरकार ने सत्ता में आते ही सभी पटवार सर्कल को बंद कर दिया है जिससे लोगों को राजस्व कार्य निपटाने में बड़ा लाभ मिल रहा था। बिन्दल ने कहा कि यह सरकार यहाँ सीधे तौर पर मौजूदा सरकार नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि उनकी पांच साल की मेहनत को नए विधायक और नई सरकार ने चंद पलों के भीतर ही समाप्त कर दिया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
