Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में गत दिन हुई फायरिंग मामले में आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ जारी,हाथ लगे अहम सुराग
    सिरमौर

    पांवटा में गत दिन हुई फायरिंग मामले में आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ जारी,हाथ लगे अहम सुराग

    By Himachal VartaDecember 23, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-उपमंडल पांवटा साहिब में गत दिन देर शाम को एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। जानकारी मिली कि सीसीटीवी कैमरे में भी हमलावर कैद हुए है।जानकारी देते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर नें बताया की फिलहाल पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आए आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पहली नजर में मामला आपसी रंजिश और फिरौती का नजर आ रहा है, पुलिस को यह भी अंदेशा है की एक व्यक्ति कई जगहों पर शामिल है जिसका कॉलेज में हुई फायरिंग और सोनू पर हुई फायरिंग में बड़ा हाथ हो सकता है, फिलहाल पुलिस अभी मामले की गहनता से जाँच कर रही है। बता दें कि बीती शाम करीब 4:15 बजे के आस पास यह कुछ लोग मोटर साईकिलों में सोनू ईलैक्ट्रीशन पर पहुँच गये तथा ये सभी दुकान के अन्दर आकर इसे राड व लोहे की पाईप से मारने लगे। उनमें से एक लड़के के पास धारदार गंड़ासी भी थी, जिससे मारपीट में पीड़ित को बांये बाजू व सीधे हाथ में चोट लगी है।जब वह जान बचा कर बाहर सडक की तरफ भागने लगा तो उनमें से एक लडके ने जिसके हाथ में कट्टा ले रखा था, सड़क से इसे सामने से फायर किया जो फायर इसके दाहिने काछ के नीचे से इसकी स्वाटर (हुड) व अन्दर पहनी बनियान से लगकर निकल गई। वहीं, मारपीट करके इसे जान से मारने की धमकियां देकर सभी लोग बद्रीपुर की तरफ अपने-अपने मोटर साइकिल में भाग गये थे।पांवटा साहिब के महेंद्र पाल उर्फ गोलू सैनी निवासी रामपुर घाट पर अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि दो बाइकों पर 4 लोग आए और उनमें से एक ने गोलू सैनी पर गोली चलाई।मामले की पुष्टि करते हुए पांवटा साहिब डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने भूपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के नजदीक शाम करीब 4 बजे लगभग 4 नकाबपोश हमलावरों ने एक व्यक्ति महिंद्र पाल सिंह पर जानलेवा हमला किया है।बताते चले की पावंटा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। जिसके बाद जांच टीम को कई अहम सुराग मिले हैं,आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में होगा। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.