नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कोरोना के प्रसार की आशंका के चलते लोगों को एहतियात बरतने की अपील की गई है। जिलाधीश आर.के. गौतम ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम में बदलाव और सर्दियों के दिनों खांसी, जुकाम की शिकायतंे बढ़ जाती हैं और ऐसे में कोरोना के प्रसार के लिये मानव शरीर संवेदनशील हो जाता है।उपायुक्त ने आम जनमानस से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मास्क मास्क पहनना सुनिश्चित करने तथा एक-दूसरे से उचित दूरी रखने की अपील की है। निजी स्वच्छता नितांत जरूरी है। लोग हर समय हाथों की सफाई रखें और सैनेटाइजर का उपयोग करें। जुकाम अथवा इनफलुएंजा जैसे लक्षण होने पर तुरंत कोविड परीक्षण करवाने की सलाह दी गई है।गौतम ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने कोविड की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, वे एहतियात बूस्टर डोज को तुरंत से लगवा लें। कोविड को कंटेन करने के लिये यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग पीने के लिये गर्म पानी का सेवन करें और अपने आप को ठंड से बचाएं।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Wednesday, June 10