दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई। यात्रा का आज 108वां दिन है और इस यात्रा में पूर्व कांग्रेस अधक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, राबर्ट वढेरा और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली में 23 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।शाम में राहुल गांधी और कुछ यात्री कार से राजघाट, वीरभूमि और शांतिवन जाएंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कई राज्यों से होकर गुजरी और राजस्थान में हिमाचल की नई सरकार के विधायकों सहित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल हुए थे। हालांकि इसके बार मुख्यमंत्री श्री सुक्खू कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार है। बहरहाल, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी उत्साह है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
