नाहन 25 दिसंबर (एसपी जैरथ):- चंडीगढ़ में सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ समाज सेवा की दिशा में लगातार नाम कमा रही है। इसी के तहत सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ. मनप्रीत, अटेंडेंट रवि और नवीन, नर्सिंग ऑफिसर विलियम और मनीष विशेष रूप से मौजूद रहे।इस ब्लड डोनेशन कैंप में 26 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में 144 बार रक्तदान करने वाले पूर्व प्रधान इक्कल सहोत्रा को सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के प्रधान मयंक शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से निकट भविष्य में भी स्वयं सेवी के रूप में समाज सेवा के कार्यों में अग्रसर रहेगी।इस अवसर पर रक्त दान में सहयोग के लिए पीजीआई की टीम को एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। टीम ने एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी सिरमौर एसोसिएशन द्वारा किये गए कार्य का हिस्सा बनते रहेंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17