Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»खेल»अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची आर्मी और कार्मेल टीमें
    खेल

    अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची आर्मी और कार्मेल टीमें

    By Himachal VartaDecember 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    These teams reached the semi-finals of the under-14 football competition, the final will be held tomorrow

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-नाहन के चौगान मैदान में जिला सिरमौर फुटबॉल संघ द्वारा अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के चौथे दिन आज सेमीफाइनल मैच खेले गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दिनेश चौधरी ने शिरकत करी। आज सेमीफाइनल का पहला मैच बॉयज स्कूल और आर्मी स्कूल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन कर एक-एक गोल किया और मैच ड्रॉ हो गया।जिसके चलते दोनों टीमों के बीच दोबारा मैच करवाया गया जिसमें बॉयज स्कूल नाहन ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरा मैच अरिहंत और कार्मेल स्कूल के बीच खेला गया। इस मैच में अतिथि के रूप में योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू भाई पार्षद ने मुख्य रूप से शिरकत करी। इसमें अरिहंत स्कूल ने बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में विजेता रही दोनों टीमों के बीच सोमवार को फाइनल मैच खेला जाएगा, साथ ही तीसरे पायदान के लिए भी कल कड़ा मुकाबला होगा।प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. जफर अली ने बताया कि पहला मैच सुबह 9:30 बजे आर्मी स्कूल और कार्मेल स्कूल के बीच तीसरे पायदान के लिए खेला जाएगा। उसके बाद फाइनल मैच होगा। उन्होंने बताया कि संघ का इस प्रतियोगिता को करवाने का मुख्य उद्देश्य नाहन शहर के फ़ुटबॉल को बढ़ावा देना तथा बच्चों में फुटबॉल के प्रति जागरूक व रुचि पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ज़िला सिरमौर फुटबॉल संघ नाहन को फुटबॉल का हब बनाना चाहता है।इस मौके पर प्रधान नरेंद्र सिंह थापा, शिवराज शर्मा, नरेंद्र गुरंग, सुशील गोयल, सलीम अहमद, गजेंद्र छैत्री, मनोज पटेल (सचिव) , महिंद्र छैत्री, बलिंदर सिंह, दीपक साहनी, प्रकाश गुरंग आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.