Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»उपायुक्त सिरमौर ने अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को हरि झंडी दिखाकर किया किया रवाना
    स्वास्थ्य

    उपायुक्त सिरमौर ने अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को हरि झंडी दिखाकर किया किया रवाना

    By Himachal VartaDecember 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    जिला रेडक्राॅस सोसायटी का पीडि़त मानवता की मदद में महत्वपूर्ण योगदान
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने आज उनके कार्यालय परिसर से  इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से सिरमौर जिला रेडक्रास सोसायटी को प्राप्त अति अत्याधुनिक मोबाईल हैल्थ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि यह मोबाईल हैल्थ वैन सिरमौर जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में अत्यंत कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि कहा कि यह अति अत्याधुनिक हैल्थ वैन करीब साढ़े सात लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सीय संयत्रों से सुसज्जित है जिसमें जिसमें सेंट्रल आॅक्सीजेन सिस्टम, रेफ्रीजरेटर, इलैक्ट्रिक कूलर, माईनर सर्जरी सेट, ईसीजी मशीन, स्टेरलाईजर, पल्स आॅक्सीमीटर, ड्रेसिंग मेटिरयिरल, इग्जामिनेशन काउच सहित अन्य सुविधा,ं शामिल हैं। आर.के. गौतम ने कहा कि हैल्थ वैन के माध्यम से चिकित्सकों की टीम सम्बन्धित क्षेत्रांे विशेषकर दूरदराज के इलाकों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी जिससे लागों को स्वास्थ्य सुविधाओं का त्वरित लाभ मिलगा। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात काल के समय यह मोबाईल हैल्थ वैन अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी।गौतम ने कहा कि जिला रेडक्राॅस सोसायटी का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला के उपमण्डल स्तर पर भी रेडक्राॅस समितियां अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी का जरूरतमंद व पीडि़त मानवता की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज में कोई गरीब व्यक्ति जो आर्थिक स्थिति के कारण अपना उपचार नहीं करवा सकता, ऐसे व्यक्तियों को रेडक्राॅस सोसायटी के माध्यम से मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने समाज के संभ्रांत वर्ग के लोगों से रेडक्राॅस में खुले मन से दान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि छोटा सा दान किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने जिला व उपमण्डल स्तर की रेडक्राॅस समितियों को और अधिक मजबूत करने की बात कही इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक व जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।  

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.