Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»चाइल्ड हेल्पलाइन बारे दी जानकारी।
    सिरमौर

    चाइल्ड हेल्पलाइन बारे दी जानकारी।

    By Himachal VartaDecember 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- आज चाइल्ड लाइन टीम सदस्य राजेंद्र सिंह और नीलम द्वारा राजकीय माध्यमिक पाठशाला हीरपुर का दौरा किया गया । इस दौरान टीम द्वारा इस माध्यमिक पाठशाला में मुख्याध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी गोयल की अध्यक्षता एक ओपनहाउस का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की तीन कक्षाओं 6 से 8 द्वारा यानि 42 बच्चों और 2 अध्यापिकाओं (जिनमे एक डीएम कांता तोमर भी उपस्थित रहे)ने भाग लिया गया । इस दौरान टीम सदस्य राजेंद्र सिंह द्वारा ओपन हाउस की शुरुआत कर बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन की सेवा के बारे में विस्तार से बताया कि यह 24 घंटे चलने वाली एक आपातकालीन सेवा है जो उन बच्चों की मदद के लिए काम करती है जो बेबस पर सहारा और मुसीबत में फंसे होते हैं । बच्चों को इसके इस्तेमाल यानी यूज़ ओर मिसयूज़ के बारे में भी जानकारी दी गयी । बच्चों को इस दौरान गुड टच और बेड टच यानी सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई । बच्चों को अनुशासन के बारे में भी बताया गया साथ ही नशे के प्रति भी जागरूक किया गया कि आजकल बच्चे नशे की प्रवृत्ति में ज्यादा संलिप्त हो रहे हैं तो बच्चों को इसके नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया गया । इस दौरान बच्चों द्वारा कुछ प्रश्न भी पूछे गए जिसका टीम सदस्य द्वारा सरल भाषा में उन्हें जवाब दिया गया तथा समझाया भी गया । बच्चों द्वारा टीम को कहा गया कि यदि हम किसी बच्चे को बेबस और मुसीबत में देखेंगे या कोई बच्चा भीख मांग रहा हो या लेबर का काम कर रहा हो तो उसकी सूचना 1098 पर जरूर देंगे इस दौरान चाइल्डलाइन टीम को स्कूल प्रशासन की तरफ से काफी अच्छा सहयोग मिला और उनके सहयोग से यह एक सफल ओपन हॉउस  रहा ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.