सिरमौर जिला में कोरोना के उपचार के लिए 666 बैड तैयार रहेंगे-उपायुक्त
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत सिरमौर जिला में स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं को सदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर प्राप्त होने वाले सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
उपायुक्त आज मंगलवार को नाहन में कोविड की संभावित चौथी लहर के दृष्टिगत कोरोना से निपटने के लिए जिला में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में कोरोना उपचार के लिए कुल 666 बैड तैयार किए जा रहें हैं जिसमें से 466 बैड सरकारी अस्पतालों तथा 200 बैड निजी संस्थानों में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि 36 बैडों में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध है जिसमें 21 आईसीयू बैड शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिला में पांच आक्सीजन प्लांट कार्यरत हैं जो कि कोविड मरीजों के उपचार के लिए कारगर सिंद्ध होंगे। इसी प्रकार जिला में डी, बी और ए टाईप के 977 आक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कोविड की संभावित चौथी लहर को देखते हुए जिला के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों, मैडिकल और पैरा मैडिकल स्टाफ को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभी जिला में कोरोना की चौथी लहर कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है किन्तु इसके बावजूद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर मुस्तैदी बनाए रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने आम जन से आग्रह किया कि सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें, बिना वजह भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं, सेनिटाईजर का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का प्राथमिक उपचार सावधानी है और सभी लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग ठंड से बचें और आवश्यकतानुसार काढ़े का सेवन भी किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. श्याम कौशिक, स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद सांगल, मैडिकल सुप्रीडेंट ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की चौथी लहर के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
