Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चालान कर वसूला एक लाख रुपये जुर्माना
    सिरमौर

    नाहन में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चालान कर वसूला एक लाख रुपये जुर्माना

    By Himachal VartaDecember 27, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को नियमों की अवहेलना करने पर दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान एक लाख रुपए का जुर्माना भी दुकानदारों से वसूला गया। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली एवं नगर परिषद नाहन की टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दिल्ली से नॉर्थ जोन डायरेक्टर की टीम व नगर परिषद नाहन ने शहर के मुख्य बाजारों का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान दुकानदार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथीन समेत कोटपा अधिनियम का उल्लंघन कर तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाए गए। लिहाज़ा सिंगल यूज प्लास्टिक, प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग करने वाले 8 दुकानदारों सहित प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पादक बेचने पर 2 दुकानदारों के चालान काटे गए। इसकी एवज में करीब 1 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया हैं। वही विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।

    कुछ दुकानदारों ने तो इसकी भनक लगते ही दुकान के शटर तक डाउन कर दिए। उधर, नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजीव तोमर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी विभाग द्वारा यह कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.