Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार बदलते ही समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध न करवाने को लेकर गैस एजेंसी की नाकामी से लोगों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
    सिरमौर

    सरकार बदलते ही समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध न करवाने को लेकर गैस एजेंसी की नाकामी से लोगों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    By Himachal VartaDecember 27, 2022
    Facebook WhatsApp
    रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) समय पर गैस की सप्लाई न होने से उपभोक्ता परेशान। दादाहु स्थानीय क्षेत्र की बात की जाए तो बुकिंग के बाद भी कई कई दिनों तक उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिसको लेकर गैस एजेंसी संचालक तरह-तरह के तर्क दे रहे हैं वहीं अगर विभाग की बात की जाए तो उनका कहना है कि स्थानीय क्षेत्रों में उसी दिन या अगले दिन गैस की डिलीवरी होनी चाहिए अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो ऐसे गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गैस एजेंसी संचालक जोगेंद्र कुमार का कहना है कि कई बार सप्लाई करने वाले लड़कों की लापरवाही के कारण ऐसा हो जाता है। वही खाद्य आपूर्ति विभाग की निरीक्षक पिंकी देवी का कहना है कि स्थानीय क्षेत्रों में उसी दिन गैस डिलीवर हो जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो यह गैस एजेंसी की बड़ी लापरवाही है जिस पर कार्रवाई की जा सकती है। वही लोगों का यह भी आरोप है कि गैस की कालाबाजारी के कारण आम उपभोक्ताओं को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है । घरेलू उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों की होटलों ढाबा आदि में पर्याप्त सप्लाई की जा रही है।विभाग की छापामारी के दौरान अक्सर होटल ढाबा आदि में इस्तेमाल किए जाने वाले घरेलू सिलेंडरों को समय-समय पर पकड़ा जाता रहा है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण और मात्र कुछ जुर्माना करके छोड़ दिए जाने के कारण इस गोरखधंधे पर लगाम नहीं लग पाई है लेकिन जो सही में इन घरेलू सिलेंडरों के हकदार हैं उन्हें समय पर इसकी सप्लाई नहीं मिल पा रही है विभाग को ऐसे लोगों और गैस संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.