Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित सभी बैंक सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के ऋण वितरण का सरलीकरण करें-उपायुक्त
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में वार्षिक ऋण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित सभी बैंक सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के ऋण वितरण का सरलीकरण करें-उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम की अध्यक्षता में आज बुधवार को अग्रणी बैंक, यूको बैंक द्वारा वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत सितम्बर 2022 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया।  उपायुक्त ने बैठक में जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के अंतर्गत सितम्बर 2022 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की।
    उन्होंने सभी बैंको को निर्देश दिए की सरकार द्वारा प्रयोजित सभी योजनाओं में सरल ऋण की उपलब्धता लाभार्थियों के लिए सुनिश्चित बनाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुच सके। उन्होंने कहा कि कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत वित्त के बारे में जागरूकता और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण (पीएम एफएमई योजना) पर एक कार्यशाला आयोजित करने के लिए कहा ताकि कृषि क्षेत्र में बड़े ऋणों को भी बैंकों द्वारा वित्तपोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे जिले की वार्षिक क्रेडिट योजना को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
    उपायुक्त आर.के.गौतम ने इस अवसर नाबार्ड द्वारा प्रकाशित ‘‘संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2023-24’’ का विमोचन भी किया।
    अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर राजीव अरोड़ा ने बैंको की सितंबर 2022 प्रगति की समीक्षा सम्बन्धी रिपोर्ट विस्तारपूर्व रखी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले का ऋण जमा अनुपात 69.80 रहा जो की सराहनीय है।  इस अवसर पर यश वर्मा एलडीओ आरबीआई शिमला, बिक्रम जीत सिंह डीडीएम नाबार्ड, तथा सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.