Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोरोना की हर स्थिति जोसे निपटने को लेकर तैयार – डीसी सिरमौर
    सिरमौर

    कोरोना की हर स्थिति जोसे निपटने को लेकर तैयार – डीसी सिरमौर

    By Himachal VartaDecember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    DC-said-about-dealing-with-.jpgनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-चीन में आए कोरोना के नए वेरिएंट के बाद भारत ने भी नागरिक सुरक्षा को लेकर मजबूत किलेबंदी शुरू कर दी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आपातकालीन तैयारियों की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल करवाने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसी कवायद के तहत प्रदेश के जिला सिरमौर मे भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद सीएमओ जिला सिरमौर डॉ अजय पाठक तथा मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डॉ श्याम कौशिक के द्वारा मॉक ड्रिल के तहत की गई तैयारियों का विस्तृत रूप से आंकलन किया गया।जिला सिरमौर मुख्यालय में जहां एक मेक शिप अस्पताल तैयार किया जा चुका है तो वही जिला के तमाम स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड टेस्ट के लिए सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि जिला में अभी तक कोरोना पॉजिटिव के केवल दो ही मामले हैं जिनमें से एक नाहन मेडिकल कॉलेज में एडमिट है दूसरा अपने घर में क्वारंटाइन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय 242 ऑक्सीजन बैड, 30 आईसीयू बेड तथा 147 स्टैंडर्ड बेड उपलब्ध है।कोरोना की आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास 78 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित दवाओं का पूरा स्टॉक उपलब्ध है। उपायुक्त सिरमौर आर के गौतम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत रखने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को कोविड स्पेसिफिक सुविधाओं को परखने के लिए भी कहा गया है।उपायुक्त के द्वारा जीनोम सीक्वेंसिग और कोविड टेस्टिंग के साथ-साथ आम जनमानस से लापरवाही ना बरतने की अपील भी की गई है। उपायुक्त सिरमौर आर के गौतम ने कहा कि की गई मॉक ड्रील के तहत कोविड से निपटने के तहत तमाम उपकरणों की किर्यान्वय स्थिति पर परिस्थिति को भी परखा गया है।उधर, डॉक्टर अजय पाठक सीएमओ सिरमौर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला सिरमौर किसी भी तरह की कोरोना संबंधी आपदा से निपटने को लेकर पूरी तरह तैयारी कर चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि लापरवाही से बचने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क बिल्कुल भी ना जाए। उन्होंने कहा कि सर्दी-जुखाम आदि होने पर अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं।उन्होंने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रखे गए तमाम नियमों को अपनाने पर ना केवल खुद को सुरक्षा मिलेगी बल्कि प्रशासन को भी और बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ अच्छे इंतजाम करने का मौका मिलेगा। डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय कॉल के तहत जिला में भी कोविड को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम तरह की परिस्थितियों से निपटने को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.