नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)पच्छाद क्षेत्र के सराहां-बागथन सड़क पर गत रात्रि एक बोलेरो के खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार 3 व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सराहां की तरफ से बागथन की तरफ जा रही बोलेरो ढुंगाघाट ठाकरों गांव के बीच में एक मोड़ पर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में चालक चठिया गांव निवासी विरेंद्र सिंह (28) सहित राजेंद्र सिंह निवासी ददाहु व हरिंद्र सिंह गांव शाड़ियां सवार थे जोकि घायल हो गए। गाड़ी के गिरने की आवाज सुन कर बनाहां की सेर व ठाकरों गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलैंस के माध्यम से सराहां सिविल अस्पताल ले गए।
अस्पताल पहुंचने के बाद विरेंद्र सिंह की मौत हो गई जबकि घायल राजेंद्र सिंह व व हरिंद्र सिंह का उपचार चल रहा है। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम पच्छाद डाॅ. संजीव कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 20 हजार रुपए दिए गए हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
