नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भारत के डिजिटल मिशन के अन्तर्गत ‘‘आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट’’ बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट बनने प्रारम्भ हो गए हैं और लाभार्थी आधार कार्ड के माध्यम से अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं। इस हैल्थ एकाउंट में सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी हर समय उपलब्ध रहेगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीक के हैल्थ वैलनेस सेंटर में जाकर हैल्थ एकाउंट बनवा सकता है और यहां कार्यरत सी.एच.ओ. या डाटा एंट्री ऑपरेटर एकाउंट बनवाने में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थी स्वयं गूगल प्ले स्टोर में ‘‘आभा ऐप’’ डाउनलोड करके भी अपना हैल्थ एकाउंट बनवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि पुराने मेडिकल रिपोर्ट या हैल्थ डाक्यूमेंट खो जाते हैं परन्तु इस हैल्थ एकाउंट के बनने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। सरकार ने लोगों को इस प्रकार की समस्या से निजात दिलाने के लिए डिजिटल हैल्थ एकाउंट की शुरूआत की है, इस एकाउंट में सभी मेडिकल डाक्यूमेंट और रिपोर्ट सेवा उपलब्ध रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आग्रह किया है कि सभी लोग जल्द से जल्द अपना और अपने परिवार का हैल्थ एकाउंट बनवा लें ताकि भविष्य में उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
हैल्थ एकाउंट के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला समन्यव अधिकारी रमन शर्मा से मोबाईल पर 94590-01304 पर संपर्क कर सकते हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2