पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एस डी एम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित बांगराण पुल के मुरम्मत कार्य तथा वैकल्पिक मार्ग का सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को वांछित दिशानिर्देश भी दिए।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने पांवटा के बांगराण पुल से आगामी 26 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिये मानपुर देवड़ा से रामपुर घाट नवादा सड़क में गिरी नदी पर लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित नवादा गांव के पुल को वैकल्पिक तौर पर प्रयोग करने की व्यवस्था की गई है।आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रथम चरण में 29 दिसम्बर 2022 से 26 जनवरी 2023 तक बांगराण पुल की मुरम्मत का कार्य करेंगे।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Wednesday, June 10
