Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»छः किलोमीटर पैदल चलकर करगानू की महिलाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश
    सिरमौर

    छः किलोमीटर पैदल चलकर करगानू की महिलाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    By Himachal VartaDecember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- करगानू पंचायत को ड्रग फ्री बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देने के उददेश्य से करगानू पंचायत ग्राम संगठन द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना से लेकर यशवंतनगर तक नशा निवारण रैली निकाली गई । जिसमें करगानू पंचायत के लोकल रिसोर्स ग्रुप, की महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी, आशावर्कर तथा दूधम मतियाना  स्कूल के बच्चों ने छः किलोमीटर का सफर करके लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया । इस रैली में करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम सिंह के अलावा एलआरजी की पदाधिकारी अनिता शर्मा, सोनिया, पूनम, कनिका और अरूणा ने भाग लिया । प्रधान विद्यानदं शर्मा ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज में विकराल रूप ले चुका है जोकि चिंता का विषय है । उन्होने लोकल रिसोर्स ग्रुप की महिलाओं द्वारा करगानू पंचायत को नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की और पंचायत की ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया । एलआरजी अनिता शर्मा ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए एलआरजी द्वारा नशामुक्ति अभियान आरंभ किया गया है जिसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जा रहा है । उन्होने रैली को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना के प्रधानाचार्य व स्टाफ का आभार व्यक्त किया । अनिता शर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के अतिरिक्त समूह द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं रूढ़ीवादिता की चार दिवारी से बाहर निकलकर समाज में अपना जीवन यापन सम्मानपूर्वक कर सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.