नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- करगानू पंचायत को ड्रग फ्री बनाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बारे जानकारी देने के उददेश्य से करगानू पंचायत ग्राम संगठन द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना से लेकर यशवंतनगर तक नशा निवारण रैली निकाली गई । जिसमें करगानू पंचायत के लोकल रिसोर्स ग्रुप, की महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी, आशावर्कर तथा दूधम मतियाना स्कूल के बच्चों ने छः किलोमीटर का सफर करके लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया । इस रैली में करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद शर्मा, उप प्रधान विक्रम सिंह के अलावा एलआरजी की पदाधिकारी अनिता शर्मा, सोनिया, पूनम, कनिका और अरूणा ने भाग लिया । प्रधान विद्यानदं शर्मा ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज में विकराल रूप ले चुका है जोकि चिंता का विषय है । उन्होने लोकल रिसोर्स ग्रुप की महिलाओं द्वारा करगानू पंचायत को नशा मुक्त पंचायत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की और पंचायत की ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया । एलआरजी अनिता शर्मा ने बताया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए एलआरजी द्वारा नशामुक्ति अभियान आरंभ किया गया है जिसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग लिया जा रहा है । उन्होने रैली को सफल बनाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दूधम मतियाना के प्रधानाचार्य व स्टाफ का आभार व्यक्त किया । अनिता शर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के अतिरिक्त समूह द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण परिवेश की महिलाएं रूढ़ीवादिता की चार दिवारी से बाहर निकलकर समाज में अपना जीवन यापन सम्मानपूर्वक कर सके ।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
