Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ शहर में गरीब लोगों की छोटी दुकानों पर चला पीला पंजा-
    सिरमौर

    राजगढ़ शहर में गरीब लोगों की छोटी दुकानों पर चला पीला पंजा-

    By Himachal VartaDecember 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ शहर मेें लोक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है । गुरूद्वारा के समीप बनी नगर पंचायत की दो छोटी दुकानों पर विभाग का पीला पंजा ने अपना प्रभाव दिखा दिया है । इसके अतिरिक्त किसान भवन के साथ सड़क पर बने सब्जियों व अन्य खोखे भी हटा दिए गए है। बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि अधिकांश भवन मालिकों द्वारा चार मीटर कंट्रोल विडथ न छोड़ने से समस्या उत्पन्न हो गई है । जिस बारे नगर पंचायत ने नक्शा पास करते समय चार मीटर कंट्रोल विडथ का प्रावधान किया गया है परंतु न ही भवन मालिक द्वारा मकान निर्मित करते हुए इस पर गौर किया और न ही नगर पंचायत ने कभी मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया । नगर पंचायत सचिव अभिनव का कहना है कि मकान निर्मित करते समय मालिक को निशानदेही करवानी चाहिए थी और नियमों के अनुसार मकान निर्मित करना चाहिए था ।  शहर के लोगों का कहना है कि गरीबों के खोखों पर विभाग द्वारा जेसीबी चला दी है परंतु  शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हुए प्रभावशाली व्यक्तियों के भवनों पर जेसीबी लगाने से विभाग के लिए अग्नि परीक्षा बन गई है ।  शहर के लोगों का यह भी आरोप है कि निशानदेही निष्पक्ष रूप से नहीं हो रही है । कई स्थानों पर  सड़क 20 से 25 मीटर ै और कई स्थानों पर 15 मीटर दर्शाई गई है  । इनका यह भी आरोप है कि अनेक  भवन बिल्कुल सड़क के साथ बने है उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । जो सड़क से काफी किनारे बने है उन्हें नोटिस दिए जा रहे है । अर्थात विभाग की कार्यशैली पर लोगों ने सवालिया निशान लगाए है ।
    अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल राजगढ़ रामसिंह का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । प्रथम दृष्टया में 59 अतिक्रमण धारकों को नोटिस दिए गए है परंतु राजस्व विभाग द्वारा की जा रही निशानदेही के दौरान इसके अतिरिक्त काफी मामले प्रकाश में आए है । इनका कहना है कि जो भवन मालिक विभाग द्वारा करवाई जहा रही निशानदेही से संतुष्ट नहीं है वह अपने स्तर पर निशानदेही करवा सकते हैं परंतु अतिक्रमण को हर सूरत में हटाया जाएगा ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.