नाहन, ( हिमाचलवार्तान्यूज) ( रेणु ब्यास)मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिरमौर जिला में माह जनवरी 2023 में 11 परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि 3 जनवरी और 28 जनवरी को सिविल अस्पताल ददाहू, 7 जनवरी तथा 21 जनवरी को सिविल अस्पताल सराहां, 10 जनवरी और 24 जनवरी को सिविल अस्पताल राजगढ़, 17 जनवरी तथा 31 जनवरी को सिविल अस्पताल शिलाई में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 5, 12 व 19 जनवरी को यह शिविर आयोजित किये जाएंगे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि इन सभी शिविरों में महिलाओं की प्रजनन स्वास्थ्य समबन्धी जांच भी की जाएगी।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2