नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राजगढ़ शहर मेें लोक निर्माण विभाग द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है । गुरूद्वारा के समीप बनी नगर पंचायत की दो छोटी दुकानों पर विभाग का पीला पंजा ने अपना प्रभाव दिखा दिया है । इसके अतिरिक्त किसान भवन के साथ सड़क पर बने सब्जियों व अन्य खोखे भी हटा दिए गए है। बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि अधिकांश भवन मालिकों द्वारा चार मीटर कंट्रोल विडथ न छोड़ने से समस्या उत्पन्न हो गई है । जिस बारे नगर पंचायत ने नक्शा पास करते समय चार मीटर कंट्रोल विडथ का प्रावधान किया गया है परंतु न ही भवन मालिक द्वारा मकान निर्मित करते हुए इस पर गौर किया और न ही नगर पंचायत ने कभी मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया । नगर पंचायत सचिव अभिनव का कहना है कि मकान निर्मित करते समय मालिक को निशानदेही करवानी चाहिए थी और नियमों के अनुसार मकान निर्मित करना चाहिए था । शहर के लोगों का कहना है कि गरीबों के खोखों पर विभाग द्वारा जेसीबी चला दी है परंतु शहर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हुए प्रभावशाली व्यक्तियों के भवनों पर जेसीबी लगाने से विभाग के लिए अग्नि परीक्षा बन गई है । शहर के लोगों का यह भी आरोप है कि निशानदेही निष्पक्ष रूप से नहीं हो रही है । कई स्थानों पर सड़क 20 से 25 मीटर ै और कई स्थानों पर 15 मीटर दर्शाई गई है । इनका यह भी आरोप है कि अनेक भवन बिल्कुल सड़क के साथ बने है उन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । जो सड़क से काफी किनारे बने है उन्हें नोटिस दिए जा रहे है । अर्थात विभाग की कार्यशैली पर लोगों ने सवालिया निशान लगाए है ।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल राजगढ़ रामसिंह का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । प्रथम दृष्टया में 59 अतिक्रमण धारकों को नोटिस दिए गए है परंतु राजस्व विभाग द्वारा की जा रही निशानदेही के दौरान इसके अतिरिक्त काफी मामले प्रकाश में आए है । इनका कहना है कि जो भवन मालिक विभाग द्वारा करवाई जहा रही निशानदेही से संतुष्ट नहीं है वह अपने स्तर पर निशानदेही करवा सकते हैं परंतु अतिक्रमण को हर सूरत में हटाया जाएगा ।
Breakng
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
- 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
- मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
- 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
- सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
- ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
Saturday, June 13
