नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)जिला बाल सरंक्षण इकाई जिला सिरमौर द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय गंगटोली (शिलाई) में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सभी बाल संरक्षण संबंधी कानूनों व योजनाओं बारे जागरूक करना था l कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के अध्यापक श्री फकीर चंद ने जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर के अधिकारियों का स्वागत किया व बच्चों को आरटीई (RTE) अधिनियम -2009 के बारे में जानकारी दी l जिला बाल सरंक्षण इकाई से बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्य प्रणाली के बारे में बच्चो को पूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, पोक्सो अधिनियम-2012 और PCPNDT Act-1994 आदि कानूनों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की l सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार ने जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं फोस्टर केयर, आफ्टर केयर,एडॉप्शन व बाल श्रम अधिनियम -2016 और गुड टच और बेड टच के बारे में बच्चो को जानकारी दी l इस जागरूकता शिविर में विद्यालय की सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व अभिभावकों सहित लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के अध्यापक श्री फकीर चंद ने एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर का धन्यवाद किया l
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Wednesday, June 10
