नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर बोहलियों मजार के समीप दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत होने का समाचार मिला है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार सतौण निवासी मनोज ठाकुर और उसका एक दोस्त अपनी मारुति सियाज गाड़ी संख्या (एचपी-17एफ-6800) नाहन से पावंटा की ओर जा रहा था। यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास की है।जैसे ही मनोज ठाकुर अपनी गाड़ी के साथ बोलियों मजार के समीप तिराहे के पास पहुंचा तो बुड्ढी की ओर से मारुति 800 संख्या एसपी-18बी-1349 जिसे स्थानीय निवासी रिशु पुत्र पवन चला रहा था बड़ी तेज गति से सीधे एनएच पर आया। दूसरी ओर से आ रही सियाज गाड़ी जोकि इस मजार तिराहे के पास पहुंची थी कि मारुति 800 सीधे उससे जा भिड़ी।दुर्घटना के दौरान मारुति 800 में 5 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति 800 कार के सियाज गाड़ी से टकराते ही उसके सेफ्टी एयर बैग खुल गए। जिसके चलते दोनों युवक सुरक्षित बच गए। जबकि दूसरी गाड़ी में सवार चालक के अलावा स्थानीय युवक रिशु के नाक में काफी गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की जानकारी थाना सदर नाहन को दे दी गई थी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
