Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की जनता को दिखावे की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए : भावन शर्मा
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022
    सिरमौर

    प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022

    By Himachal VartaDecember 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन,  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( तेजस्वी शर्मा कण्डोला) –  किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2022-23 में गेहूं, व जौं फसलों का बीमा करवा सकते हैं। यह जानकारी कृषि उपनिदेशक डा. राजेंद्र ठाकुर ने दी । उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रबी मौसम में गेहूं, जौ का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2022 निर्धारित की गई है । किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्रों, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसान आवेदन करते समय अपने दस्तावेज जैसे जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केंद्रों में जाकर, बैंक व ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लोकमित्र केंद्रों को इस बारे सूचित कर दिया गया है तथा आवश्यक जानकारी प्रदान कर दी गई है।उन्होंने बताया कि ऋणी किसानों के लिए यह फसल बीमा योजना ऐच्छिक कर दी गई है। जो किसान इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते वह किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा को सूचित करें । उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए कुल बीमा राशि 30 हजार रुपए व जौं की फसल की कुल राशि 25 हज़ार रुपए निर्धारित की गई है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए 36 रुपए प्रति बीघा तथा जौं की फसल के लिए भी 30 रुपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि अदा करनी होगी। पुर्नोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत अपदाओं को कवर किया जाता है। उन्होंने जिला के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह गेहूं, व जौं की फसलों का बीमा करवाएं, ताकि फसलों को नुकसान होने पर बीमा कंपनियों से मुआवजा मिल सके।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की जनता को दिखावे की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए : भावन शर्मा
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.