हमीरपुर : ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति सरकारी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा व ओएसडी गोपाल शर्मा और निजी सचिव विवेक भाटिया से मिला। शिष्टाचार भेंट में संघ ने मुख्यमंत्री व स्टाफ को बधाई दी और दलित वर्ग के कर्मचारियों के बैकलॉग को शीघ्र भरने और सुप्रीम कोर्ट के दलित कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए निर्णयों को लागू करने की। अपील संघ के प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान चंद भाटिया व प्रदेश महासचिव दर्शन लाल ने की।संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री के कदमों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने संघ की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश संगठन सचिव दिनेश सहगल, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिला राम सहगल, संघ के हमीरपुर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, बिलासपुर जिलाध्यक्ष शान्ति स्वरूप, उप-प्रधान रमेश चंद, मंडी इकाई से जालम सिंह यादव, हमीरपुर से संजय कुमार, कमलजीत, मनोज कुमार, बिलासपुर से चंद्रशेखर, शिव कुमार ,शिमला जिलाध्यक्ष लायक राम,रणजीत सिंह आदि सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को बेहतरीन कार्यों हेतु बधाई दी।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
