नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- डा यशवंत सिंह परमार महाविद्यालय नाहन के अभिभावक- अध्यापक संघ की बैठक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वीना राठौर की अध्यक्षता में आज हुई जिसमें संघ के प्रधान रुपेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में महाविद्यालय के विभिन्न विकासात्मक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कोविड- 19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करते हुए फैसला लिया गया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों के भ्रमण पर जाने की अनुमति प्रदान नही करेगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि महाविद्यालय के सभी कर्मचारी व विद्यार्थी कोविड- 19 के नियमों का पालन करेंगे ताकि कोविड- 19 को फैलने से रोका जा सके।बैठक में संघ के सचिव डॉ सरिता बंसल, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, डा सलोनी सूद, डा अनूप कुमार, डा रविकांत, गोपाल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
