नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- सिरमौर व शिमला जिले की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली चूड़धार में मौसम का चौथा हिमपात हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद चोटियां सफेद रंग से सज गईं। बता दें कि चूड़धार की चोटी में गुरुवार सुबह से बादलों ने डेरा डाले रखा व दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली व सीधा हिमपात शुरू हो गया, वहीं नौहराधार हरिपुरधार आदि स्थानों में हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई। गौरतलब है कि पिछले तीन चार दिनों से ठंडी शीतलहर व आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा था, जिससे ठंड बढ़ गई थी इस हिमपात से नौहराधार, हरिपुरधार आदि क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17