Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान होने के साथ क्षेत्र का विकास
    सिरमौर

    जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान होने के साथ क्षेत्र का विकास

    By Himachal VartaJanuary 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नवनिर्वाचित विधायक अजय सोलंकी ने अपनी पहली प्रेस वार्ता में क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। सोलंकी ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को समाधान के साथ-साथ विकास व आर्थिक उन्नति के नजरिए से देखते हुए निरंतरता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह भी कह दिया कि भाजपा का लोटस मिशन जनता के साथ और उनके जनादेश पर साजिश हो सकता है मगर सफल नहीं। उन्होंने कहा भाजपा षड्यंत्र के साथ सत्ता की राजनीति करती है और उनके इन संयंत्रों का जवाब जनता ही देगी।पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ आई है। कांग्रेस पार्टी का हर विधायक दल के नेतृत्व यानी मुख्यमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। कोई भी विधायक कहीं छुपाया नहीं गया है बल्कि हर विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के साथ जुड़ा हुआ है। वही सोलंकी ने श्यामा शर्मा के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका कद राजनीति से हटकर था। आज प्रदेश में राजनीति के क्षेत्र में बहुत से ऐसे चेहरे हैं जिन को पहचान दिलाने में पूर्व मंत्री रही स्वर्गीय श्यामा शर्मा का विशेष योगदान रहा है।उन्होंने कहा स्वर्गीय श्यामा शर्मा महिला शक्ति की प्रतीक थी। यही नहीं राजनीति के क्षेत्र में उनका ज्ञान आज भी मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा स्वर्गीय श्यामा शर्मा के नाम को जिंदा रखा जाएगा। हालांकि सोलंकी ने यह तो नहीं बताया कि उनके नाम पर कोई स्मारक अथवा जगह का नाम रखा जाएगा बल्कि यह स्पष्ट जरूर किया है की उस महान नेत्री के दमदार रुतबे को यादगार बनाया जाएगा जिसकी एक गर्जना पर दिल्ली तक का शासन भी उनका लोहा मानता था। अजय सोलंकी ने प्रेस वार्ता में एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि जनता की समस्याओं के लिए जनता दरबार और अधिक कारगर बनाया जाएगा।यही नहीं जन समस्या समाधान को खर्चा रहित बनाते हुए उद्देश्य परक बनाया जाएगा। वही विधायक बनते ही मंत्रिमंडल की लालसा व इच्छा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सोलंकी ने कहा कि ना तो उनकी टिकट की लालसा थी और ना ही मंत्रिमंडल में मंत्री बनने की इच्छा। मगर जो भी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री उन्हें सौंपेंगे उसे बखूबी निभाएंगे। सोलंकी ने कहा कि आज मैं जिस स्थान पर पहुंचा हूं उसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू हमेशा उनके मार्गदर्शक रहे हैं। सोलंकी ने कहा कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार का एक बड़ा सपना था कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश में नाहन सहित तीन और जगह मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए थे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मेडिकल काउंसिल के नियमानुसार ही मेडिकल कॉलेज के निर्माण की डीपीआर बनाई गई थी। बावजूद इसके पूर्व में रही भाजपा सरकार ने नियमों की अनदेखी कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया। यही वजह रही कि बगैर सोचे समझे किए गए कार्य और निर्णय के चलते आज मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य बंद पड़ गया है।अजय सोलंकी ने कहा कि तमाम व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित कर संगठित कर फिर से व्यवस्थाओं को बहाल किया जाना उनकी प्राथमिकताएं रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान, कांग्रेस लीगल सेल अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन नाहन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह, पार्षद राकेश गर्ग, पूर्व पार्षद मोंटी गर्ग, युवा कांग्रेस नेता महीपत सोलंकी उर्फ गुल्लू, मीडिया प्रभारी सप्पू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। तो वही प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा सहित प्रिट, डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा वेब टीवी पत्रकार उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.