नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- नाबार्ड के सौजन्य से डीटीसी हिप्पा नाहन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह वित्तीय साक्षरता शिविर हि.प्र राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा डीसी ऑफिस नाहन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में संस्थान के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में हिप्पा नाहन के फैकल्टी मेंबर प्रिया तोमर व मोहित कुमार उपस्थित हुए। इस अवसर पर बैंक की कार्यकारी सहायक अंकिता शर्मा ने शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओ जैसे एमएमएस वाई, पीएमईजीपी, विभिन्न प्रकार के लोन व ऑनलाइन हो रहे ठगी के मामलों के बारे में उपभोक्ताओं व छात्रों व स्कूल के शिक्षकों को सही उपयोग व साइबर अपराध इत्यादि से अवगत करवाया।इसके अलावा बैंक की लखपति योजना, जीवन ज्योति योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। बैंक की कार्यकारी सहायक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को डिजिटल जमा निकासी समेत बैंक द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के प्रति ग्राहकों को जागरूक करना है जिससे वह जालसाजी एवं धोखाधड़ी से बच सके।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3