नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – सिरमौर प्रेस क्लब ने पत्रकारों की एकजुटता तोड़ने की कोशिश करने पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। क्लब की आपातकालीन बैठक में ध्वनि मत से भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप व मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग का 6 माह तक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा, महासचिव सतीश शर्मा व प्रवक्ता सूरत पुंडीर ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है।सिरमौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा ये भी दुष्प्रचार किया जा रहा है कि सदस्यों द्वारा अनुचित तरीके से अनैतिक मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि जब पार्टी अध्यक्ष नाहन में पत्रकारवार्ता करने में विफल रहे तो सराहां में पत्रकारों को बुलाकर सिरमौर प्रेस क्लब के सदस्यों के बारे में गलत टिप्पणियां भी की।महासचिव ने कहा कि क्लब को बेवजह बदनाम करने की कोशिश भी भाजपा नेताओं ने की है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बता दें कि क्लब की बैठक में तमाम पत्रकारों के विचार प्रकट करने के बाद सिरमौर प्रेस क्लब ने कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है।क्लब के प्रवक्ता सूरत पुंडीर ने कहा कि 6 माह की अवधि का बहिष्कार किया गया है। इससे पहले अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रेस क्लब में आकर अपनी बात रखना चाहते हैं तो क्लब के सदस्यों को कोई आपत्ति नहीं होगी।बैठक में प्रेस क्लब के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महिला पत्रकारों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया। क्लब के स्थापना दिवस के मौके पर क्लब के वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ व एसआर पुंडीर को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही सदस्यों ने वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ द्वारा क्लब के स्थापना दिवस पर भेंट की गई 5 हजार रुपए की राशि के लिए आभार जताया।सिरमौर प्रेस क्लब की नव गठित इकाई ने पहली बैठक में निर्णय लिया था कि तमाम पत्रकारवार्ताओं का आयोजन प्रेस क्लब में होगा। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को अस्वीकार करते हुए सर्किट हाउस में बीते बुधवार को पत्रकारवार्ता बुला ली।इस बारे सांसद सहित मीडिया प्रभारी को अवगत भी करवा दिया गया था। बावजूद पत्रकारों पर दबाव बनाया गया। इससे मीडिया कर्मियों में असमंजस पैदा हुआ। इससे पहले भाजपा के मीडिया प्रभारी क्लब के अध्यक्ष को ये कह चुके थे कि पत्रकारवार्ता नाहन में नहीं, पांवटा साहिब में हो रही है।इन तमाम परिस्थितियों को लेकर सिरमौर प्रेस क्लब ने पाया कि भाजपा ने जानबूझ कर एकजुटता को भंग करने का प्रयास किया है।
Breakng
- नाहन की जनता को दिखावे की राजनीति नहीं, परिणाम चाहिए : भावन शर्मा
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
Wednesday, June 10
