Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश में सीडीएमसीओ और राज्य दवा नियंत्रण ने शुरू किया रिस्क बेस्ड जॉइंट इंस्पेक्शन
    सिरमौर

    प्रदेश में सीडीएमसीओ और राज्य दवा नियंत्रण ने शुरू किया रिस्क बेस्ड जॉइंट इंस्पेक्शन

    By Himachal VartaJanuary 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-देश व प्रदेश में बनाई जा रही दवाओं को डब्ल्यूएचओ के पैरामीटर पर और अधिक गुणवत्ता पर बनाने को लेकर संयुक्त अभियान शुरू हो चुका है। राज्य दवा नियंत्रण तथा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त ऑपरेशन के तहत राज्य में सिरमौर तथा बद्दी सहित करीब 18 दवा निर्माण कंपनियों में जांच का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।भारत सरकार द्वारा जारी अलर्ट के बाद दवा निर्माण में जुड़ी कंपनियों से एक बेहतर गुणवत्ता परक प्रोडक्ट बनकर बाहर निकले इसको लेकर जीएमपी स्टैंडर्ड को और अधिक परिष्कृत किया जा रहा है। हालांकि यह अभियान अभी जारी है। जारी अभियान के तहत सोमवार को सीडीएससीओ तथा राज्य दवा नियंत्रण की ओर से दो-दो ड्रग इंस्पेक्टरों ने स्टार बायोटेक बद्दी में निरीक्षण भी किया।

    जबकि पांवटा साहिब और काला अंब के 2-2 प्रमुख दवा उद्योगों में टीम के द्वारा इंस्पेक्शन पूरा किया जा चुका है। हालांकि ड्रग अथॉरिटी चाहे वह केंद्र की हो चाहे राज्य की रूटीन इंस्पेक्शन करती रहती है। मगर इस बार भारत सरकार व राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में पूरे देश भर में रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन शुरू किए गए हैं। ना केवल प्रदेश में बल्कि पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी जीएमपी स्टैंडर्ड्स के तहत यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।जीएमपी यानी गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज। जीएमपी के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या दवा का उत्पादन गुणवत्ता मानकों के अनुसार और निर्माण पर नियंत्रण बेहतर तरीके से किया जा रहा है या नहीं यह सुनिश्चित किया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य दवा निर्माण में आने वाले जोखिम को कम करना होता है। ड्रग अथॉरिटी का मुख्य उद्देश्य यह भी रहता है कि दवा निर्माण में शेड्यूल एम को बनाया रखा जाना सुनिश्चित रहे।जिसमें दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला रॉ- मटेरियल दवा निर्माण करने वाली मशीनरी, शुद्ध पानी, पर्यावरण सुरक्षा, सीवेज नाली निकासी, धुंआ नियंत्रण, दवा भंडारण, पैकेजिंग, दवा निर्माण में जुटे हुए कोई भी रोग रहित कर्मचारी, वगैरा-वगैरा जांच आ जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो भारत सरकार तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई इस संयुक्त कैंपेनिंग के बाद प्रदेश में निर्माण में जुटी दवा कंपनियों की दवाई और अधिक परिष्कृत और सुरक्षित होंगी।बड़ी बात तो यह है कि इस संयुक्त कार्यवाही के तहत बहुत सी दवा निर्माण कंपनियों में कई कमियां भी पाई गई जिन्हें अथॉरिटी के द्वारा शो कॉज नोटिस देकर टाइमबॉन्ड भी किया गया है। जिसमें एक उद्योग काला अंब से है तथा कुछ औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से हैं।उधर, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कैंपेन भारत सरकार के साथ राज्य सरकार मिलकर कर रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शेड्यूल एम को बनाए रखना तथा जीएमपी स्टेटस को मेंटेन करना है। उन्होंने कहा कि रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन के तहत अभी तक अट्ठारह दवा निर्माण कंपनियों में जांच की जा चुकी है। यही नहीं यह अभियान लगातार जारी भी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.