Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सपनों को साकार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी : अनिल शर्मा
    सिरमौर

    सपनों को साकार करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी : अनिल शर्मा

    By Himachal VartaJanuary 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    पांवटासाहिब(हिमाचल वार्ता न्यूज ) ( रेणुब्यास कण्डोला):- शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। यह बार द प्लेनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस पांवटा साहिब द्वारा नव वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के निदेशक अनिल शर्मा ने कही। अनिल शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से छात्रों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी लक्ष्य को हासिल करना है तो उसके लिए हमें मेहनत और लग्न से कार्य करना होगा। अनिल शर्मा ने बताया कि सपने देखना बुरी बात नहीं है , लेकिन उन सपनों को तभी साकार किया जा सकता है यदि आप किसी भी कार्य को लक्ष्य मानकर चलें। जिस प्रकार अर्जुन द्वारा स्वयंवर के दौरान केवल मात्र मछली की आंख नजर आ रही थी उसी तरह विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य को साधना होगा। उन्होंने कहा कि द प्लेनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस युवाओं को कौशल विकास पर आधारित प्रशिक्षण दे रहा है , ताकि आने वाले समय में युवा नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार भी अपना सके। इस ग्रुप का मुख्य लक्ष्य युवा पीढ़ी को सशक्त बनाना है। द प्लेनेट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स द्वारा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा प्रस्तुत हिमाचली नाटी, भांगड़ा, हरियाणवी डांस , कथक ने खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंतिम में संस्थान से जुड़े सभी शिक्षकों ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया जिसके लिए सभी लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इसके साथ ही संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी गई तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में हर्ष कुमार, मामराज शर्मा , गुलशन चौहान , मेघा मित्तल , रीना तोमर , उमेश खन्ना , आशा रानी , मीरा चौहान , मनीश कुमार , शुभम शर्मा , राजेश शर्मा इत्यादि सदस्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का समापन द प्लेनेट ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के वाइस चेयरमैन प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया तथा बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए और नव वर्ष 2023 के लिए शुभकामनाएं दी

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.